Jamshedpur News: खरकाई और स्वर्णरेखा नदियां खतरे के निशान से नीचे
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: खरकाई नदी खतरे के निशान से नीचे आ गई है। आदित्यपुर में उसका जलस्तर सुबह आठ बजे 128.90 मापा गया। खरकाई का खतरे का निशान 129 मीटर है। जलस्तर घटने की मुख्य वजह ओडिसा के रायरंगपुर में बैंकवेल और खरकाई डैम के खोले गए दो-दो गेट को बंद किया जाना है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वजह से हो रही बारिश का बंद होना भी है। इधर, स्वर्णरेखा नदी भी खतरे के निशान 121.50 मीटर से नीचे आ गई है। कल शाम 4 बजे तक उसका जलस्तर 121.56 मापा गया था। यह भी पढ़ें- पंचेत डैम का गेट खुला लेकिन खतरे के निशान से दूर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.