Jamshedpur News: खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: कमलपुर के हुरुम्बिल गांव के मोड़ पर मंगलवार दोपहर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान हुरुम्बिल गांव निवासी देवशरण महतो (22) और सूरज महतो (18) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया। घायलों में देवशरण महतो की स्थिति गंभीर है। आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.