Jamshedpur News: क्षत्रिय महिला संघ की बिष्टूपुर इकाई ने मनाया सावन महोत्सव
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की बिष्टूपुर इकाई की ओर से अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली और उमंग के बीच महिला सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी और रैंप वॉक सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य में निशी, वंदना और सीमा ने प्रस्तुति दी, जबकि रेणु ने गायन से सभी का मन मोहा। रैंप वॉक और सावन थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में ज्योति सिंह को सावन क्वीन चुना गया। आयोजकों ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ आपसी मेल-जोल और सामाजिक संबंधों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में संघ की अध्यक्ष कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका नीरू सिंह, केंद्रीय मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.