Jamshedpur News: कोहरे और हाथियों की आवाजाही से रेल परिचालन प्रभावित, दुरंतो समेत कई ट्रेनें बाधित
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में शनिवार को रेल परिचालन पर असर पड़ा है। शनिवार तड़के घने कोहरे और क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित किया, जिससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बाधित हुईं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के घने कोहरे ने रेल परिचालन को प्रभावित किया। मनोहरपुर-पोसैता रेल खंड के बीच रात 2.10 बजे से सुबह 6 बजे तक अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा।
घने कोहरे से प्रभावित ट्रेनें दृश्यता में कमी के कारण ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, एर्नाकुलम, मुंबई मेल, दुरंतो एक्सप्रेस, संमलेश्वरी एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, संबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का आवागमन प्रभावित हुआ। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.