जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग द्वारा बीफार्मा के विभिन्न सत्रों की आंतरिक, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बीफार्मा द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29), तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28), चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-27) और पंचम सेमेस्टर (सत्र 2022-26) की परीक्षाएं आगामी 27 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन सभी परीक्षाओं के संचालन का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों के सबमिशन की तिथि 20 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक तय की गई है। परीक्षा के संचालन के लिए गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायके...