जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय ने आखिरकार परीक्षा संपन्न होने के करीब चार महीने बाद एमबीए के विभिन्न सत्रों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जून 2026 में आयोजित हुई एमबीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे जारी किए गए हैं। इन परीक्षाओं में जमशेदपुर के वर्कर कॉलेज और कोऑपरेटिव कॉलेज के छात्र शामिल हुए थे। परिणाम में देरी होने के कारण विद्यार्थियों में चिंता का माहौल था, क्योंकि चार महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं हो पा रहे थे। अब परिणाम सामने आने के बाद सफल विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है और उनके आगे की पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक द्व...