जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवकों, निकोदिम हुन्नी पूर्ति और रवि राज पासवान का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित शिविर 22 से 28 अक्टूबर तक गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश भर के युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने दोनों चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कंचन कच्छप और प्रो. जया जैकलिन तिर्की ने...