Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय : स्नातक के विद्यार्थियों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू, तीन नवंबर अंतिम तिथि
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026 से 2030 और स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रम सत्र 2026 से 2029 के पंजीयन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू कर दी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा पिछले दिनों जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित विद्यार्थियों के लिए पंजीयन और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। छात्र-छात्राएं अपने निर्धारित दस्तावेजों को संबंधित महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। इसी समयावधि के भीतर महाविद्यालयों को भी कॉलेज और वेरीफाइड लॉगिन के माध्यम से यूनिवर्सिटी लॉगिन पर दस्तावेजों को अग्रेषित करना होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महिला विश्वविद्यालय में यूजी सेमेस्टर-3 के लिए रजिस्ट्रेशन नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.