Jamshedpur News: कोल्हान विवि ने जारी किया स्नातक सातवें सेमेस्टर का परिणाम, 88.43 फीसदी विद्यार्थी रहे सफल
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2022-26 के सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कुल 88.43 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की इस परीक्षा में कुल 10,276 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 9088 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। यह परीक्षा 7 अक्तूबर से 13 अक्तूबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसके तुरंत बाद 14 अक्तूबर से करीम सिटी कॉलेज में बने केंद्रीकृत मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियों की जांच का काम शुरू हुआ था। कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के दिशा-निर्देशों और शिक्षकों के अवकाश के दिनों में भी सक्रिय सहभागिता के चलते यह मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड मात्र 17 दिन के भीतर पूरा कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बीएड तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट जारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.