Jamshedpur News: कोल्हान विवि एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के बीच एमओयू
जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय ने छात्राओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की सीएसआर पहल महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के क्रियान्वयनकर्ता नंदी फाउंडेशन के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य विवि में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि उन्हें भविष्य की कार्यस्थल चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विवि के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए., एमएससी., एमकॉम, बीबीए और एमबीए के अंतिम दो वर्ष में अध्ययनरत छात्राओं के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: केयू व महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के बीच एमओयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.