जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान के तीनों जिलों में 27 से 30 अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। 28 अक्तूबर से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एक नवंबर से मौसम में सुधार होने और आसमान साफ रहने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्तूबर से कोल्हान समेत दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। वहीं, 28 अक्तूबर से बारिश तेज हो सकती है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को वज्रपात के दौर...