Jamshedpur News: कोल्हान में वाहनों की रफ्तार बेकाबू, ओवरस्पीड से हर साल 150 से ज्यादा मौतें
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: कोल्हान में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की पुलिस की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। कोल्हान में हर साल औसतन 900 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें 500 से ज्यादा लोग जान गंवा रहे हैं। हालांकि सड़कों पर बेकाबू रफ्तार के कारण हर साल 150 से अधिक लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद हाईवे और शहरी इलाकों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नजर नहीं आ रही है। तेज रफ्तार पर नजर रखने के लिए वर्ष 2023 में करीब पांच लाख की लागत से दो स्पीड गन मशीनें खरीदी गई थीं। इन मशीन से वाहनों की गति मापकर ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी। लेकिन पिछले तीन वर्ष में इन मशीनों से ओवरस्पीडिंग का एक भी चालान नहीं काटा गया। समय के साथ दोनों स्पीड गन मशीनें भी उपयोग से बाहर होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.