जमशेदपुर, नवम्बर 13 -- Jamshedpur News: कोल्हान में लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत करीब 3000 लाइसेंसी हथियारधारकों को तलब कर उनके हथियारों, लाइसेंस और उनकी वैधता की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि लाइसेंसधारक हथियारों का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के अनुसार कर रहे हैं या नहीं। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील और वीडियो बनाने वालों पर भी है। शादी-विवाह और अन्य समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन करने तथा हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही है। जांच में लाइसेंस का दुरुपयोग पाए जाने पर उसे रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ह...