जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- Jamshedpur News: निजी बीएड कॉलेजों में इस बार दाखिले की स्थिति चिंताजनक है। चार चरणों की काउंसिलिंग के बावजूद कोल्हान के निजी बीएड कॉलेजों में लगभग आधी सीटें रिक्त रह गई हैं। कई संस्थानों में तो 50-50 सीटें खाली पड़ी हैं, जिससे कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  इन सीटों के खाली रहने का मुख्य कारण निजी कॉलेजों में अधिक फीस होना और प्रदेश में लंबे समय तक जेटेट की परीक्षा न होना माना जा रहा है, जिसके चलते छात्र दाखिला लेने से कतरा रहे हैं। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, वर्तमान में पूरे प्रदेश के बीएड कॉलेजों में कुल 3730 सीटें खाली हैं। इतनी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त होने के बाद अब झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वार...