Jamshedpur News: कोल्हान के जिलों में बिजली फॉल्ट दूर करने के लिए बनी क्यूआरटी
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: कोल्हान प्रमंडल में मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने डिवीजन स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। निगम मुख्यालय ने सभी टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है, ताकि आंधी, बारिश और अन्य कारणों से होने वाले बिजली फॉल्ट का त्वरित समाधान किया जा सके। जेबीवीएनएल ने सभी डिवीजनों और सब-डिवीजनों के जिम्मेदार अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। अब उपभोक्ता किसी भी तकनीकी खराबी, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराब होने या बिजली बाधित होने की स्थिति में सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।मानसून क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.