जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: कोरोना काल में बंद हुई टाटानगर होकर चलने वाली तीन ट्रेनों को रेलवे फिर से शुरू करने की तैयारी में है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इन ट्रेनों के पुनः परिचालन का प्रस्ताव वर्ष 2025 से अब तक तीन बार रेलवे बोर्ड को भेजा है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। कोरोना के दौरान रेलवे ने टाटानगर होकर चलने वाली हावड़ा-पुरुलिया कालीमाटी एक्सप्रेस, झारग्राम-पुरुलिया बिरसा मुंडा एक्सप्रेस के साथ टाटानगर-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन बंद कर दिया था。 यह भी पढ़ें- बिहार जाने वाली चार ट्रेनों की रफ्तार कम, बढ़ाने की मांगट्रेनें दोबारा शुरू करने की मांग जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में हावड़ा-पुरुलिया कालीमाटी एक्सप्रेस और झारग्राम-पुरुलिया बिरसा मुंडा एक्सप्...