Jamshedpur News: कोंकाधासा में मलेरिया जांच शिविर, 36 में 9 मरीज मिले पॉजिटिव
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: पटमदा। दलमा की पहाड़ी के बीच बसे बोड़ाम प्रखंड के कोंकाधासा गांव में मंगलवार को पटमदा सीएचसी की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 36 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों में पीएफ मलेरिया की पुष्टि हुई। संक्रमित मरीजों में हरेराम सिंह (6), मितन सिंह (35), चंपाकली सिंह (40), आरती सिंह (5), पूर्णिमा सिंह (10), पल्लबी सिंह (5 वर्ष 6 माह), कल्पना सिंह (30), पूजा सिंह (14) और प्रतिमा सिंह (8) शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराते हुए उपचार और बचाव की जानकारी दी। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर तत्काल मलेरिया जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।शिविर स्थल तक पहुंचने में स्वास्थ्यकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.