Jamshedpur News: कॉलोनी के रोड में पानी जमने से बढ़ रहे मच्छर
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-5 काली मंदिर के पास कई महीनों से सड़क पर पानी जमता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होने के साथ मच्छर का डर सताता है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। उपमुखिया संतोष ठाकुर ने बताया कि गंदे पानी के जमाव से कॉलोनी में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। प्रखंड पदाधिकारी से जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ अन्य कार्रवाई का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दो दशकों से विकास से उपेक्षित वार्ड नंबर 14 के लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.