जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति, कैलाश नगर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलाश नगर छठ घाट पर छठ महापर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करीब 300 परिवारों ने छठ पूजा में भाग लिया। घाट पर बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।छठ व्रतियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकिशोर मिश्रा, ललेश सिंह, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला छेत्री, अशोक सिंह, मनजीत सिंह, राघव शरण सिंह, मनोज झा, राज किशोर सिंह, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र तिवारी, रामानंद म...