Jamshedpur News: कैरव अपहरण मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कैरव गांधी के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपियों मनजीत सिंह, उपेंद्र सिंह और अमरेंदर सिंह की जमानत याचिका पर शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी। बता दें कि बिष्टूपुर पुलिस ने मनजीत सिंह और अमरेंदर सिंह को पंजाब के लुधियाना से तथा उपेंद्र सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 13 जनवरी 2026 को बिष्टूपुर से कैरव गांधी का अपहरण किया गया था। पुलिस ने उन्हें 26 जनवरी को बरही हाइवे से बरामद किया था। मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सीजेएम अदालत में संज्ञान लिया जा चुका है और पुलिस ने अदालत में आरोप-पत्र भी दाखिल कर दिया है। अब तीनों आरोपियों की जमानत याचिका पर अपर सत्र न्यायाधीश फैसला करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.