Jamshedpur News: केला और स्ट्रॉबेरी की खेती से जिले के किसानों की बढ़ेगी आय
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: जिला उद्यान विभाग किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केला और स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए जिले के अलग-अलग प्रखंड में किसानों का चयन किया गया है। विभाग ने जी-9 किस्म के केले की खेती के लिए 48 किसानों का चयन किया है। एक हेक्टेयर भूमि में केला लगाने वाले किसानों को 2900 पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन किसानों के पास एक हेक्टेयर से कम जमीन है, उन्हें कम पौधे दिए जाएंगे। पौधों के साथ किसानों को खाद भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि फसल का बेहतर हो। इसी तरह जिले भर में 10 हेक्टेयर भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग के पास अबतक 33 किसानों ने आवेदन दिया है। अभी आवेदन की संख्या और बढ़ सकती है। किसानों को विभाग की ओर से स्ट्रॉबेरी के पौधे दिए जाएंगे। इस माह के अंत तक किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.