जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पीजी भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। विभाग के पांच विद्यार्थियों ने अलग-अलग अकादमिक स्तरों पर सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें एक विद्यार्थी ने यूजीसी-जेआरएफ, दो ने यूजीसी नेट और दो विद्यार्थियों ने पीएचडी में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, तिया राम मुर्मू ने यूजीसी-जेआरएफ में सफलता हासिल की है। वहीं, सुनीता सरदार और सलखन टुडू ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा रोहित कुदादा और संजीत गोप ने पीएचडी में स्थान हासिल किया है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य...