Jamshedpur News: केबुल कंपनी के पास युवक पर हमला, बाइक क्षतिग्रस्त
जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: केबुल कंपनी के पास मंगलवार रात एक युवक के साथ मारपीट करने और उसकी मोटरसाइकिल को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती के सिंधू रोड 32 ए निवासी हरमीत सिंह ने गोलमुरी थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, हरमीत सिंह 18 अगस्त की रात करीब 9.15 बजे केबुल कंपनी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान चार-पांच युवक मुंह बांधकर वहां पहुंचे और उनपर हमला कर दिया। मारपीट में हरमीत सिंह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल को भी ईंट और पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने बताया कि किसी तरह अपनी जान बचाकर वह भागे। घटना के बाद उन्होंने गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.