Jamshedpur News: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काला दिवस मनाकर जताया विरोध
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों के खिलाफ शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहने, सिर पर काली पगड़ी बांधी और बांह पर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं के हाथों में 'वोट हमारा, अधिकार हमारा, जबरदस्ती बंद करो' और 'वोट की लूट नहीं होने देंगे, लोकतंत्र की रक्षा करते रहेंगे' जैसे नारों वाली तख्तियां थीं। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: कांग्रेस आज मनाएगी 'काला दिवस', पीएम का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.