जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति (स्थापना 1923) की ओर से दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार की शाम 6 बजे टाउन हॉल, सिदगोड़ा में 'विजय मिलन समारोह 2026' आयोजित किया जाएगा।समिति ने सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों को इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। समारोह का उद्देश्य पूजा के दौरान बने आपसी सौहार्द और खुशी को बनाए रखना है। अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता व महासचिव आशुतोष सिंह ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की सफलता में सहयोग करने की अपील की है। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: विजया सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...