Jamshedpur News: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी शुरू, छोटा गोविंदपुर में दिखेगा लाल किला
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: कृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष 4 सितंबर को मनाई जाएगी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा और आरती का आयोजन होगा। मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ फूलों से सजावट की जाएगी। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। शहर में जन्माष्टमी को लेकर विभिन्न पूजा कमेटियों और ठाकुरबाड़ियों में तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार छोटा गोविंदपुर में श्रद्धालुओं को दिल्ली के लालकिले की झलक देखने को मिलेगी। यहां लाल किले की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। करीब तीन लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.