जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के कुमीर गांव के कोचाकुल्ही तक जाने वाला रास्ता बदहाल स्थिति में है। बरसात में रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोज आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बारिश के समय मरीज या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो, बच्चों को स्कूल जाना हो या किसानों को अपनी उपज लेकर बाजार पहुंचना हो, हर किसी को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान रास्ते को लेकर रैयतदारों से जुड़ी समस्या है, जिसके कारण वे अपने स्तर से रास्ते की मरम्मत नहीं करवा पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नक्शे में सरकारी सड़क का उल्लेख है। लेकिन वर्तमान जो सड़क बना हुआ है वो दो-तीन किसानों की रैयत जमीन होकर ...