जमशेदपुर, अगस्त 29 -- Jamshedpur News: हाइवे पर कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अंधेरा होते कुत्तों का झुंड दो पहिया वाहन सवार को खदेड़ने लगता है। इससे गुरुवार रात 8 बजे डिमना रोड में कुत्तों के दौड़ाने पर बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया और उसके पैर की हड्डी टूट गई। बताया जाता है कि एमजीएम स्थित तुरियाबेड़ा निवासी गोलू कुमार 25 वर्ष घरेलू कार्य से डिमना चौक से हाइवे की ओर जा रहा था कि तीन कुत्तों के झुंड ने खदेड़ दिया। कुत्तों से पैर बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई, जिससे गोलू का एक पैर सड़क पर गिरने से टूट गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: गांव में घूमता रहता आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में ग्रामीण परिजनों के अनुसार, आए दिन डिमना रोड के आसपास वाहन सवार को कुत्तों के कारण नु...