जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय की ओर से कीताडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर विशेष सतर्कता जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक कर भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना था। कार्यक्रम का संचालन बांग्ला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंजना बनर्जी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा ने कहा कि सत्य निष्ठा और नैतिकता स्वस्थ समाज के मूल आधार हैं। वाणिज्य विभाग के सहायक अध्यापक कुंदन रंजन तिवारी ने भी दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कीताडीह में एनएसएस द्वारा सतर्कता जनजागरूकता...