जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में रविवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में किरण सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्वेता तिवारी को महासचिव, माधुरी देवी को कोषाध्यक्ष और सुनीता पांडेय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव प्रक्रिया जिला पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों की देखरेख में पूरी हुई। पर्यवेक्षक हरीश राय और अशोक मिश्रा ने चुनाव का संचालन किया। मौके पर केंद्रीय समिति और बागबेड़ा इकाई के पदाधिकारी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...