Jamshedpur News: काश्मार में विधिक जागरूकता शिविर
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय काश्मार और काश्मार गांव में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डालसा की एलएडीसी योगिता कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, प्रायोजन योजना (स्पॉन्सरशिप स्कीम), मानसिक स्वास्थ्य शिविर, नशामुक्ति, डायन प्रथा और पॉक्सो कानून सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में डालसा की भूमिका समझाई और विभिन्न टोल फ्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.