Jamshedpur News: काशीडीह मारपीट मामले में छह पर नामजद प्राथमिरी, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। साकची के काशीडीह में रविवार रात विसर्जन जुलूस के दौरान हुई मारपीट में घायल जयप्रकाश यादव के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में रोहित सिंह, सौरभ सिंह, रिंकु, लाला, गौरव यादव और गौरव शर्मा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गौरव शर्मा और रिंकु मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बता दें कि रविवार रात विसर्जन जुलूस में रास्ता देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस घटना में जय प्रकाश समेत तीन लोग घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- झारखंड गणेश पूजा के विसर्जन में बवाल; दो पक्षों में जमकर मारपीट; तीन घायल यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई: गाली-गलौज व धमकी में तीन नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.