जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड के महाप्रबंधक आरके सिंह ने जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, आधारभूत संरचना और परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों के अनुशासन और विद्यालय के शैक्षणिक माहौल से प्रभावित होकर उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने में सहयोग का भरोसा दिया।विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि करनदीप सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षिका कंचन कुमारी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर फूल कुमारी मार्डी, राममूर्ति सिंह, अजय कुमार और जसवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने इस पहल ...