जमशेदपुर, जुलाई 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के कालियाडीह कैनाल से नग्न अवस्था में बरामद किरण देवी के शव मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल नंबर और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालनी शुरू कर दी है। मामले में महिला के दो रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस का मानना है कि तकनीकी साक्ष्यों से घटना से पहले मृतका के संपर्कों और आखिरी बातचीत की जानकारी मिल सकेगी।सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल और मृतका के जुगसलाई स्थित घर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से मिली चप्पल और पानी की बोतल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है, जबकि महिला के कपड़ों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और कर शव कैनाल में फेंका गया या वारदात घटनास्थल पर ही हुई। पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक रिपोर्ट औ...