Jamshedpur News: कारो नदी के किनारे 6 हजार पौधों से संवरेगा सारंडा का पर्यावरण
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सारंडा में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। सारंडा की प्रमुख नदी कही जाने वाली कारो के किनारे 6 हजार पौधे लगाए गए हैं। नदी तटीय पौधरोपण अभियान के तहत दो किलोमीटर के दायरे में ये पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग की इस पहल का उद्देश्य नदी के किनारों को मिट्टी के कटाव से बचाने, जैव विविधता को समृद्ध करने के साथ स्थानीय ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बेहतर करना है। इस पहल में गुवासाई और नुइयां गांव के ग्रामीणों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। ग्रामीणों ने ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर वन विभाग से नदी किनारे पौधरोपण की मांग की थी। ग्रामीणों की सहमति और सहभागिता से हुई इस पहल के जरिए नदी तट के संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.