Jamshedpur News: कायस्थ महासभा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि
जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- Jamshedpur News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में गुरुवार लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास पुल के मुहाने पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक की तस्वीर पर फूल और माला चढ़ाकर की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, सुबोध श्रीवास्तव, शशांक शेखर, संतोष कुमार सिन्हा, गौतम सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.