Jamshedpur News: काम में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी निलंबित
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: काम के प्रति लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता के आरोप में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। बताया जाता है कि थाना स्तर पर पुलिसिंग में अपेक्षित सक्रियता नहीं बरतने और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गयी है। हालांकि, निलंबन के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। आनंद मिश्रा के निलंबन के बाद सीतारामडेरा थाना में नए प्रभारी की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.