Jamshedpur News: कान्वाई चालकों की बीमा की मांग पूरी होने पर मजदूर प्रतिनिधियों ने किया स्वागत
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों के लंबे आंदोलन की प्रमुख मांगों में शामिल चालकों के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। मजदूर प्रतिनिधियों ने दावा किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद मोटर बीमा में व्यक्तिगत दुर्घटना सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था की गई है। उन्होंने इसे चालकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। 1 मार्च 2024 से चालकों का धरना जारी है। प्रतिनिधियों के अनुसार, आंदोलन और देशभर के विभिन्न संगठनों के समर्थन से चालकों की बीमा की मांग को मजबूती मिली है। उन्होंने टाटा मोटर्स से भी मांग की कि कंपनी अपने उत्पादित वाहनों का फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस कराकर भेजे, ताकि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों का मुआवजा मिल सके। उनका आरोप है कि इस मांग पर ट्रांसपोर्टर और संबंधित इंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.