Jamshedpur News: कांग्रेसियों ने जुगसलाई नगर परिषद का घेराव कर दिया धरना
जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर घेराव किया और बाद में धरना पर बैठ गए। जिला कांग्रेस के ज्योति मिश्रा ने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही से हर तरफ कचरा का अंबार लगने से क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ते जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफाई और फॉगिंग की मांग पर नगर परिषद को ज्ञापन दिया गया था लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। धरना के बाद नगर परिषद के पदाधिकारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं ने जल्द क्षेत्र को स्वच्छ करने और फॉगिंग के साथ दवा का छिड़काव का मुद्दा उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.