जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बाल अधिकार, बान सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल से जुड़े अधिवक्ता देवाशीष दत्ता ने बताया कि, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों, किसी प्रकार के शोषण एवं अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी बिरुवा, सुंदरनगर थाना के एएसआई मिथुन सर्वांकार, विद्यालय की वार्डन रीना मंडल, शिक्षिका आशा महतो...