जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: रक्षा बंधन के कारण शुक्रवार को भी छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने कार्यपालक आदेश के तहत छुट्टी घोषित की है। इसके कारण सरकारी कार्यालय तो बंद रहेंगे ही, एसआइआर के तहत चल रही सुनवाई भी नहीं होगी। एसआइआर 24 अगस्त से शुरू हुई है और 29 तक दो दिन छुट्टी हो जाएगी। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का अवकाश था। 14 अक्तूबर तक पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब पांच लाख लोगों की सुनवाई की जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...