Jamshedpur News: कलाकार कराओके ग्रुप की संगीतमय शाम में बिखरे सुर
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- Jamshedpur News: कलाकार कराओके सिंगिंग ग्रुप के तत्वावधान में सोमवार शाम भोजपुरी साहित्य परिषद के हॉल में रंगारंग गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार थे। आयोजक सुखबिंदर सिंह और विश्वजीत ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अरविंद कुमार ने संगीत से जुड़े अनुभव साझा किए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन से हुआ। इसके बाद शास्त्रीय, फिल्मी और सदाबहार गीतों की सोलो व डुएट प्रस्तुतियां दी गईं। सुखबिंदर सिंह, विश्वजीत, अमरजीत सिंह, अरिंदम बोस, सुभाषीस रॉय, प्रवीर मंडल, नाभा कुमार बोस, प्रसन्नजीत, गोपाल, सुमन परमार्थ, मंटू शर्मा, राणा बनर्जी, प्रियंका और ललन शर्मा समेत अन्य कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मंच संचालन प्रियंका ने किया। श्रोताओं ने तालियों से कलाकारों का उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.