Jamshedpur News: कलाकार कराओके ग्रुप की संगीतमय शाम में बिखरे सुरों के रंग
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कलाकार कराओके सिंगिंग ग्रुप के तत्वावधान में भोजपुरी साहित्य परिषद के हॉल में रंगारंग गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार रहे। आयोजक सुखबिंदर सिंह एवं विश्वजीत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार जी ने अपने जीवन एवं संगीत से जुड़े अनुभव साझा किए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर भजन से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने सोलो एवं डुएट गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। शुरुआत शास्त्रीय गायन से हुई, जिसके बाद फिल्मी एवं सदाबहार गीतों ने माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.