Jamshedpur News: कर्मचारी महासंघ चुनाव को लेकर नामांकन का आज अंतिम दिन
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का पांचवां जिला सम्मेलन 22 नवंबर को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में होगा। इसके साथ ही नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने नामांकन किया है। इसमें उपाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार महतो, संयुक्त मंत्री के लिए खुशबू कुमारी, परी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार व वरुण कुमार पाल समेत 20 लोगों ने नामांकन किया है। शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है। महासंघ के पदाधिकारी रवींद्र ठाकुर ने बताया कि 22 नवंबर को होने वाले अधिवेशन और चुनाव में जिलाभर के कर्मचारी जुटेंगे। इससे संगठनात्मक चुनाव के साथ-साथ कर्मचारियों की लंबित मांगों, सेवा संपुष्टि, वेतन विसंगतियों और कार्यस्थल की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.