Jamshedpur News: कर्ज के बोझ से परेशान 62 वर्षीय महिला लापता, सुसाइड नोट बरामद
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर,। मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू कृष्णा रोड नंबर 12 से शिखा दत्ता (64) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, 9 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे शिखा दत्ता घर से निकल गई थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर वे नहीं मिलीं। शिखा ने घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उन्होंने कर्ज का जिक्र करते हुए लिखा कि कई दिनों से अपनी क्षमता के अनुसार कर्ज चुकाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब कर्ज चुका पाना संभव नहीं हो रहा है। उन्होंने अपनी परेशानी के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं बताया। नोट मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। जेसु भवन के पास बिजली विभाग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। इसमें शिखा दत्ता नदी की दिशा में जाती हुई दिखाई दीं। काफी तलाश के बावजूद अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.