Jamshedpur News: करोड़ों से बन रहे स्टेडियम की गैलरी पहली बारिश में धंसी, पेवर्स ब्लॉक उखड़े
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: पटमदा प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत तुंगबुरु गांव में तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे स्टेडियम के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पहली ही बारिश में स्टेडियम की गैलरी धंसने और पेवर्स ब्लॉक उखड़ने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण पहली ही बरसात में गैलरी का एक हिस्सा धंस गया। मैदान के चारों ओर लगाए गए पेवर्स ब्लॉक भी कई जगह धंस चुके हैं, जबकि मैदान में लगाई गई घास अब झाड़ियों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान बालू की कमी का हवाला देकर स्टोन डस्ट का उपयोग किया गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.