जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज, मानगो में आज होपलाइन के सहयोग से फ्यूचरस्किल्स प्राइम आउटरीच वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सत्र 2025-2027 के इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरते डिजिटल कौशल और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराना था।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम में इंटरमीडिएट इंचार्ज मोहम्मद शहनवाज आलम तथा शिक्षकगण डॉ. महफूज आलम, दुलाल दास और बलराम पोद्दार का सराहनीय योगदान रहा। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी दुनिया की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे भविष्य में अपने करियर...