Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज में डॉ. आले अली को दी गई भावभीनी विदाई
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आले अली के सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने की। डॉ. अली ने अप्रैल 1990 में बतौर सहायक प्राध्यापक कॉलेज में योगदान दिया था और 30 जून 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए। अपने तीन दशकों से अधिक के कार्यकाल में वे अपनी मिलनसार प्रवृत्ति और शिक्षण शैली के कारण विद्यार्थियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे। समारोह में वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना की और दोनों संघों की तरफ से उन्हें उपहार भेंट किए गए। संचालन डॉ. जकी अख्तर और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. उधम सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.