जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज, मानगो में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजीव लोचन महतो के द्वारा कराया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया तथा इस बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के प्रति संवेदनशील बनाना तथा समाज में इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज के इंटरमीडिएट इंचार्ज मोहम्मद शहनवाज आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही शिक्षकगण डॉ. महफूज आलम, दुलाल दास, बलराम पोद्दार, मो. फिरोज खान, सरफराज आलम एवं डॉ. नासरीन खातून सहित अन्य शिक्षकों का ...