Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मनाया 'वर्ल्ड रिवर डे', नदियों के संरक्षण का लिया संकल्प
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज के 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से 'वर्ल्ड रिवर डे' के अवसर पर 'हमारी नदियाँ- हमारी जिम्मेदारी' विषय पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन में लगभग 30 महिला और पुरुष एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद के संबोधन से हुई, जिन्होंने सभी कैडेट्स का स्वागत करते हुए जीवन में नदियों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और रोचक बनाने के लिए कैडेट्स ने भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन और संगीत जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जल स्रोतों को बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस पूरे आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.